{"_id":"65f2b8290a1de05fd40be148","slug":"one-dead-two-injured-due-to-mudslide-in-mine-in-saunsar-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खदान में मिट्टी धंसने से एक की मौत, गंभीर हालत में दो घायलों को नागपुर रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खदान में मिट्टी धंसने से एक की मौत, गंभीर हालत में दो घायलों को नागपुर रेफर किया
Thu, 14 Mar 2024 02:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सौंसर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सौंसर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:11 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम मैग्नीज खदान के एक हिस्से से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया था। जिससे यहां काम कर रहे तीन कामगार मिट्टी में दब गए। हादसे में एक कामगार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सौंसर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सौंसर के ग्राम कच्चीढाना स्थित मैग्नीज खदान में मिट्टी धंस गई। मिट्टी में दबे कामगारों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों गंभीर कामगारों को प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम मैग्नीज खदान के एक हिस्से से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया था। जिससे यहां काम कर रहे कामगार दमुआ निवासी 28 वर्षीय अजय खातरकर और रोहना निवासी 53 वर्षीय गंगाधर डोइजड, गाजनडोह निवासी सनतराम पिता राघव तुमडाम मलबे में दब गए।
विज्ञापन
टीम ने रेस्क्यू कर मिट्टी में दबे तीनों कामगारों को बाहर निकाला है। इनमें से अजय खातरकर की मौत हो गई। गंगाधर और सनतराम की हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को नागपुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में खदान प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
