फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One brother killed another on suspicion of talking to her wife on phone alone in Chhindwara

Chhindwara: दो भाइयों के बीच फोन बना दुश्मन, पत्नी से बात करने के शक में हुआ एक का कत्ल

Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
सार

पत्नी से मोबाइल फोन पर बात करने के शक में दो भाईयों में विवाद हो गया। विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे के सिर पर डंडा दे मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
One brother killed another on suspicion of talking to her wife on phone alone in Chhindwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी से मोबाइल फोन पर बात करने के शक में ममेरे और फुफेरे भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद ममेरे भाई ने अपने फुफेरे भाई के सिर में लाठी से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लहगडुआ निवासी 30 वर्षीय देवीराम को संदेह था कि उसका ममेरा भाई 25 वर्षीय सागर उसकी पत्नी से अकेले फोन पर बात करता है। शक के चलते देवीराम ने दो दिन पहले आपत्ति दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस बात को लेकर सागर भड़क गया। उसने लहगडूआ में कमल कुसराम के घर के सामने देवीराम के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंडा लगने से देवीराम लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल हुए देवीराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed