{"_id":"5dcb72028ebc3e5b0a167ee9","slug":"one-and-half-year-old-girl-going-to-chennai-for-treatment-by-indigo-plane-dies-at-indore-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: इंडिगो के विमान से इलाज के लिए चेन्नई जा रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: इंडिगो के विमान से इलाज के लिए चेन्नई जा रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत
Wed, 13 Nov 2019 08:31 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 13 Nov 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर मंगलवार रात इंडिगो विमान के उड़ान भरने से पहले एक बीमार बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डेढ़ साल की बच्ची और उसके परिजन विमान में सवार हो चुके थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नीचे उतार दिया गया था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि विमान में सवार यात्री सद्दाम अपनी बेटी रूही को इलाज के लिए इंडिगो की विमान संख्या छह ई 145 से चेन्नई ले जा रहे थे। इस दौरान रात करीब आठ बजे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद डॉक्टर त्रिलोक काग ने बच्ची को चेक किया और अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद इंडिगो स्टाफ के अराफात और डॉ. काग ने बच्ची को पिता सद्दाम और माता नाहिरा शेख के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एंबुलेंस से तुरंत बांठिया अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन वहां से बच्ची को चोइथराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में डॉ. काग से सूचना मिली कि चोइथराम अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
