फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One And Half year old Girl going to Chennai for treatment by IndiGo plane dies at Indore airport

इंदौर: इंडिगो के विमान से इलाज के लिए चेन्नई जा रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Wed, 13 Nov 2019 08:31 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: योगेश साहू Updated Wed, 13 Nov 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
One And Half year old Girl going to Chennai for treatment by IndiGo plane dies at Indore airport
इंडिगो

एयरपोर्ट पर मंगलवार रात इंडिगो विमान के उड़ान भरने से पहले एक बीमार बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डेढ़ साल की बच्ची और उसके परिजन विमान में सवार हो चुके थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नीचे उतार दिया गया था।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि विमान में सवार यात्री सद्दाम अपनी बेटी रूही को इलाज के लिए इंडिगो की विमान संख्या छह ई 145 से चेन्नई ले जा रहे थे। इस दौरान रात करीब आठ बजे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद डॉक्टर त्रिलोक काग ने बच्ची को चेक किया और अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद इंडिगो स्टाफ के अराफात और डॉ. काग ने बच्ची को पिता सद्दाम और माता नाहिरा शेख के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एंबुलेंस से तुरंत बांठिया अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन वहां से बच्ची को चोइथराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में डॉ. काग से सूचना मिली कि चोइथराम अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed