फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On the occasion of Madhya Pradesh foundation day VD Sharma said - Government on the path of golden state, Kamal Nath's taunt - self-reliant MP is not possible only with speeches

सियासत: वीडी शर्मा बोले- स्वर्णिम प्रदेश की राह पर सरकार, कमलनाथ का तंज- सिर्फ भाषणों से आत्मनिर्भर मप्र संभव नहीं

Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। उधर, पीसीसी में पत्रकारों से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश केवल भाषणों से नहीं हो सकता।

विज्ञापन
On the occasion of Madhya Pradesh foundation day VD Sharma said - Government on the path of golden state, Kamal Nath's taunt - self-reliant MP is not possible only with speeches
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 66वें स्थापना दिवस पर थीम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रखी गई है। इस पर भी सियासत गरमा गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को कहा कि 2003 में राज्य में भाजपा की सरकार बनी, तब से प्रदेश ने तेजी से विकास किया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सिर्फ भाषणों, पोस्टर-बैनर से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर नहीं होने वाला। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज मध्यप्रदेश कई मामलों में नंबर-1 है। सड़क, बिजली, पानी जैसी चीजें लोगों को उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने कोरोना संकट में लोगों को राहत पहुंचाने कई कदम उठाए। संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया, तो उसमें सुर मिलाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई। उनकी सरकार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप को जमीन पर उतारने का काम भी कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने हर गरीब के जीवन को बदलने का काम किया है। 
विज्ञापन


उधर, पीसीसी में पत्रकारों से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश केवल भाषणों से नहीं हो सकता। बैनर और होर्डिंग से नहीं होसकता है। आत्मनिर्भर मप्र तभी बनेगा, जब हमारी सोच, विचार और कार्यशैली उस दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश तभी आत्मनिर्भर होगा जब मप्र का हर वर्ग सुखी होगा। बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज खरगोन में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। आज हमारे कृषि क्षेत्र, बेरोजगार नौजवानों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, व्यापारी त्रस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed