{"_id":"6acbbdc5e0b1d1cb8d09ad2d","slug":"omkareshwar-narmada-river-drowning-ghat-two-youths-ghaziabad-die-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओंकारेश्वर: नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत, गोमुख घाट पर देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारेश्वर: नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत, गोमुख घाट पर देर रात हुआ हादसा
Sun, 11 Oct 2026 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:18 PM IST
सार
ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर रविवार रात नर्मदा में स्नान के दौरान गाजियाबाद निवासी सौरभ और अमन की डूबने से मौत हो गई। अंधेरे में गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगने से दोनों हादसे का शिकार हुए। गोताखोरों ने तलाश कर शव निकाले। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में दो लोगों की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा के गोमुख घाट पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक नर्मदा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान सौरभ और अमन, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक ओंकारेश्वर आए थे और रात के समय गोमुख घाट पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे। अंधेरा होने के कारण नर्मदा के गहरे पानी का अंदाजा नहीं लग सका और स्नान करते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों युवकों को तलाशने के लिए तत्काल गोताखोरों को निर्देश दिए। अंधेरा होने और नर्मदा में पानी की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण था।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: हर सरकार को बनानी पड़ेंगी लाड़ली बहना जैसी योजनाएं, शिवराज बोले-बहनें नाराज हुई, तो खैर नहीं
विज्ञापन
पुलिस के निर्देश पर गोताखोरों ने नर्मदा में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए। रेस्क्यू अभियान में गोताखोर जीतू वर्मा, मुकेश वर्मा और भैयालाल वर्मा के साथ होमगार्ड नागेंद्र शर्मा तथा उदय सिंह सोलंकी ने भी सहयोग किया।
घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
रात के समय हुए इस हादसे के बाद नर्मदा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक नर्मदा घाटों पर पहुंचते हैं। इसके बावजूद अंधेरा होने के बाद कई घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि नर्मदा घाटों पर आए दिन डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद संवेदनशील और गहरे पानी वाले घाटों पर रात के समय सुरक्षा कर्मियों, गोताखोरों तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जा रही है। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण गृह पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।