फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   old man was coming for treatment, died on the way in damoh

Damoh: इलाज कराने आ रहा था वृद्ध, रास्ते में हो गई मौत, शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा बस चालक

Fri, 09 Sep 2022 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 01:58 PM IST
सार

हटा से एक वृद्ध दमोह जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आ रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
old man was coming for treatment, died on the way in damoh
बस से इलाज कराने आ रहा था वृद्ध, रास्ते में हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के हटा थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग शुक्रवार सुबह अपने परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए यात्री बस में सवार होकर दमोह आ रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तत्काल बस कंडक्टर और चालक को सूचित किया।  बस चालक दमोह पहुंचा और सवारियों को उतारने के बाद शव को बस के साथ ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हटा थाना के रोना गांव निवासी खरगा पिता कमोदा चौधरी (70 वर्ष) अपने भाई के साथ इलाज कराने के लिए बस में सवार होकर दमोह आ रहा था। रास्ते में बनगांव  और मुड़िया पालर गांव के बीच में वृद्ध की मौत हो गई।  वृद्ध के पास बैठे भाई ने जब देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थी।  भाई ने तत्काल ही चालक और कंडक्टर को जानकारी दी, तो उन्होंने भी बिना देरी किए बस को सीधे दमोह लेकर आए, जहां परिक्षण  के बाद डॉक्टरों ने भी वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।  मृतक के भाई ने बताया कि वह कल ही अपने भाई का इलाज करा कर दमोह से वापस गांव गया था। जहां स्वास्थ्य खराब होने के चलते आज वह फिर से इलाज कराने के लिए दमोह लेकर आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed