{"_id":"f8e1c9d8-9c07-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"non-bailable-warrant-against-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट
उज्जैन/एजेंसी
Updated Wed, 03 Apr 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की एक स्थानीय अदालत ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उज्जैन से कांग्रेस सांसद प्रेम चंद गुड्डू के खिलाफ कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
इन दोनों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं को पीटने का मामला दर्ज है।
17 जुलाई, 2011 को इन दोनों ने कथित तौर पर काले झंडे दिखाने वाले इन कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था।
इस मामले में कांग्रेस नेता जय सिंह, अनंत नारायणन मीणा, मुकेश भाटी और अमर लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दिग्विजय और गुड्डू मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए और मामले में निजी तौर पर पेश होने से छूट की याचिका दायर की।
लेकिन दसवें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपेश तिवारी ने उनकी याचिका को खारिज कर दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
