{"_id":"643172c46ca9644e520105a0","slug":"niwari-news-young-man-who-came-to-visit-orchha-with-friends-died-due-to-drowning-in-water-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niwari News: दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आए युवक की पानी में डूबने से मौत, झांसी से घूमने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari News: दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आए युवक की पानी में डूबने से मौत, झांसी से घूमने आया था
Sat, 08 Apr 2023 07:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Apr 2023 07:27 PM IST
सार
Youth Drowned Water: बेतवा नदी के कंचना घाट पर शनिवार दोपहर भट्टा गांव झांसी निवासी एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक नदी में नहा रहा था, तभी चिकने पत्थर के पास पैर फिसलने से वह पानी की गहराई में डूब गया।
विज्ञापन
युवक की पानी में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओरछा की बेतवा नदी में युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक झांसी के खिरक पट्टी, भट्टा गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई और दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आया था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
बता दें कि वह ओरछा के कंचना घाट पर पानी में पैर डालकर बैठा हुआ था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पर्यटक चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और तत्काल एसडीईआरएफ टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने युवक को तलाश कर बाहर निकाला। युवक को रेस्क्यू टीम द्वारा जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, पर्यटक चौकी प्रभारी लीलाधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अमित अहिरवार पुत्र अशोक अहिरवार उम्र 21 साल निवासी खिरख पट्टी, भट्टागांव जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) अपने मौसी के लड़के और दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आया था। घाट पर किनारे बैठा हुआ था, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रेस्क्यू में प्लाटून कमांडर पीयूष शर्मा, टीम प्रभारी प्रकाश, विनोद, पंकज, अभिषेक, कर्मवीर सिंह, लालाराम, तेजकरण और धर्मेंद्र कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
