फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari News Ram Janmotsav in Bundelkhand Ayodhya and international tourist destination Orchha

Niwari News: बुंदेलखंड की अयोध्या और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल ओरछा में राम जन्मोत्सव

Wed, 17 Apr 2024 11:10 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

बुंदेलखंड की अयोध्या और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल ओरछा में राम जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई है। दुल्हन की तरह बुंदेलखंड की अयोध्या को सजाया गया है। 51 हजार देसी घी के लड्डू वितरित किये जाएंगे।

विज्ञापन
Niwari News Ram Janmotsav in Bundelkhand Ayodhya and international tourist destination Orchha
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल ओरछा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में श्रीराम नवमी के पर्व का आज खास आयोजन किया जाएगा। श्रीराम नवमी पर ओरछा में तीन दिवसीय आयोजन होगा। इस आयोजन के लिए राम नगरी में तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। विदित हो कि बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रूप में पूजते हैं। ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर खास आयोजन किए जाते हैं।

विज्ञापन


श्रीरामराजा मंदिर ओरछा में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पारंपरिक रूप से यहां पर तीन दिवसीय आयोजन किया जाता है। आज 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी के पर्व पर दोपहर 12 बजे जहां विधि-विधान से भगवान के जन्मोत्सव की रस्म अदा की जाएगी तो इसी दिन नगर मै शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की खास बात यह होती है कि यहां पर मां कौशल्या की जगह रानी कुंवरगणेश की झांकी सजाई जाती है। वहीं, 18 अप्रैल की सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी तो 19 अप्रैल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहीं, श्रीराम नवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान के जन्मोत्सव पर लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा, जिसके लिए देसी घी के 51 हजार लड्डू बनवाए गये हैं। प्रसाद अर्पित होने के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। बताया गया है कि श्रीराम नवमी पर भगवान पीली बसंती रंग की पोषाक धारण करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें मशहूर कलाकार स्वेता गुंजन जोशी व दीपचंद आठिया साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed