फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari: Five accused arrested in police department's dog theft case, all residents of Uttar Pradesh

निवाड़ी: पुलिस विभाग का डॉग चुराने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पांचों उत्तर प्रदेश के रहने वाले

Mon, 25 Apr 2022 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 05:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ओरछा में पुलिस के स्पेशल डॉग चोरी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपी शादी अटैंड करने आए थे। लौटते समय डॉग दिखा तो अपनी स्कॉर्पियो में भर ले गए थे। पुलिस ने स्कार्पियो भी जब्त कर ली है।
 

विज्ञापन
Niwari: Five accused arrested in police department's dog theft case, all residents of Uttar Pradesh
ओरछा में पुलिस के स्पेशल डॉग चोरी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओरछा में सप्ताहभर पहले हुए पुलिस के स्पेशल डॉग चोरी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपी शादी अटैंड करने आए थे। लौटते समय डॉग दिखा तो अपनी स्कॉर्पियो में भर ले गए थे। पुलिस ने स्कार्पियो भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन


बता दें कि 19 अप्रैल 2022 की दरमियानी रात ओरछा के रामराजा मंदिर के पीछे से पुलिस विभाग का लेब्रा प्रजाति का डॉग चोरी हो गया था। डॉग को तो पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चंद घंटों में उत्तर प्रदेश के चिरगांव से डॉग चोरी करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हेमंत साईं, अनु सरवरिया, गौरव उर्फ तनु पाठक, रानू राजपूत और रोहन पुरोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 19 तारीख को ओरछा में आयोजित शादी समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने घूमता हुआ लेब्रा प्रजाति का डॉग देखा। अच्छी नस्ल का होने के कारण वे उसे अपने साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा कर ले गए थे। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के हाईप्रोफाइल लोग हैं। इनमें से एक आरोपी डॉग का बेहद प्रेमी बताया जा रहा है, जिसके चलते इसने चोरी की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed