फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari: A young man drowned in a raging drain trying to save his bike, saved his life by swimming

Niwari: बाइक बचाने की कोशिश में उफनते नाले में बह गया युवक, तैरकर बचाई जान

Thu, 15 Sep 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 09:04 PM IST
सार

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर इलाके में बाइक सवार के उफनते नाले में बहने का मामला सामने आया है। निवाड़ी में देर रात से लगातार बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। हालांकि पानी में बहा युवक सुरक्षित है। 

विज्ञापन
Niwari: A young man drowned in a raging drain trying to save his bike, saved his life by swimming
उफनते नाले से बाइक निकाल रहा युवक पानी में बह गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार पानी गिरने से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। निवाड़ी जिले में एक पुलिया से गुजर रहा बाइक सवार उफनते नाले में बह गया। बाइक बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। हालांकि थोड़ी दूर बहने के बाद युवक तैरकर बाहर आ गया पर बाइक बह गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर इलाके का है। निवाड़ी में देर रात से लगातार बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर पृथ्वीपुर ज्योरा नाला की पुलिया पर करीब 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इस पुलिया से एक शख्स बाइक निकालने की कोशिश में बीच पुलिया पर फंस गया। उसकी बाइक पानी में बहने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसने कई लोगों को मदद के लिए भी पुकारा। लोग मदद करने पहुंचे पर जब तक बाइक सवार पानी में बह गया। थोड़ी देर बाद उसकी बाइक भी बह गई। हालांकि बाइक सवार थोड़ी दूर जाकर बहाव कम होने पर बाहर आ गया। 
विज्ञापन


 

Niwari: A young man drowned in a raging drain trying to save his bike, saved his life by swimming
पुलिया पर पानी का बहाव काफी तेज होने के बाद भी बाइक निकालने की कोशिश की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बीच पुलिया पर पानी का बहाव काफी तेज है। कुछ लोग एक बाइक को खींचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। तभी एक व्यक्ति बाइक को बचाने में पानी बह जाता है। लोग चिल्लाते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद बाइक पकड़े लोगों का सब्र जवाब दे जाता है और बाइक उनके हाथ से छूटकर पानी बह जाती है। गनीमत रही कि बाइक सवार सुरक्षित बाहर निकल आया है। इधर मार्ग अवरुद्ध होने से पुलिया के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, इस जाम में 108 एंबुलेंस भी फस गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed