फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newborn baby heel nibbled by Rat in a government hospital in Indore

लापरवाही: इंदौर के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की एड़ी कुतर गए चूहे

Tue, 18 May 2021 12:22 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 May 2021 12:22 AM IST
सार

  • इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में लापरवाही का मामला सामने आया, नवजात बच्चे की एड़ी चूहों ने कुतर दी।
  • अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की।

विज्ञापन
Newborn baby heel nibbled by Rat in a government hospital in Indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में सोमवार को कथित तौर पर चूहों ने नवजात बच्चे की एड़ी कुतर दी। इस घटना से सकते में आए अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में जांच समिति बना दी है।

विज्ञापन


शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया, 'हमारे अस्पताल की नर्सरी (वह स्थान जहां नवजात बच्चों को देख-भाल के लिए रखा जाता है) में एक बच्चे की एड़ी चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला सामने आया है। हम मामले की विस्तृत जांच करेंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है जिसमें एमवाईएच के दो डॉक्टर और एक प्रशासकीय अधिकारी शामिल हैं।

एमवाईएच अधीक्षक ने चूहों के कथित हमले के शिकार नवजात बच्चे की पहचान का तुरंत खुलासा नहीं किया और घटना का विस्तृत विवरण भी नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed