{"_id":"5e4a5fa48ebc3eb77d448743","slug":"new-delhi-habibganj-shatabdi-to-get-new-halt-at-bina-three-stops-finished","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी को बीना में मिलेगा नया हाल्ट, तीन स्टॉपेजों को किया गया खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी को बीना में मिलेगा नया हाल्ट, तीन स्टॉपेजों को किया गया खत्म
Mon, 17 Feb 2020 03:11 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:11 PM IST
सार
नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के लिए बीना में एक नए हाल्ट की सुविधा दी गई है। इससे नई दिल्ली में जाने में 20 से 25 मिनट की बचत होगी।
विज्ञापन
भोपाल शताब्दी
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मध्यप्रदेश के हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के लिए एक नए हाल्ट की सुविधा दी गई है। इस महीने के आखिर तक शताब्दी एक्सप्रेस को बीना में हाल्ट की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, रेलवे ने इसके लिए ललितपुर, मुरैना और धौलपुर के स्टॉपेज बंद करने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस महीने होने वाली टाइम-टेबल कमेटी की मीटिंग में इस तरह के बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि ललितपुर, मुरैना और धौलपुर के लिए के लिए बिक्री की जाने वाली टिकटों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही थी, जिसके बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। वहीं, लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने बीना में हाल्ट की सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन
बीना में हाल्ट की स्थापना होने के बाद इस रूट पर शताब्दी से यात्रा करने वाले यात्रियों के समय में बचत होगी। ट्रेन के तीन स्टॉपेज कम होने से ट्रेन की रफ्तार भी बढ़ जाएगी और करीब 20 से 25 मिनट पहले नई दिल्ली पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन
