फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   netas on a ribbon cutting spree

एमपी अजब हैः मंत्री ने 8 घंटे में किए 2,551 उद्घाटन

Fri, 20 Sep 2013 01:21 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
netas on a ribbon cutting spree

चुनावों के समय कुछ अलग करने और दूसरों मंत्रियों से आगे निकलने की हमेशा होड़ मची रहती है। और ऐसी ही होड़ में मध्यप्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव ने चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले आनन-फानन में आठ घंटे में 2,551 परियोजनाओं का शिलान्यास कर दिया।

विज्ञापन


अपने आप में यह एक रिकॉर्ड, जिसे शायद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिल जाए। अब भले ही इनमें से कई प्रोजेक्ट्स शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दें लेकिन गोपाल भार्गव की इस तिकड़म की हर जगह चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास और सामाजाकि न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने यह कारनामा कैसे किया यह एक दिलचस्प विषय है। मंत्री जी ने न तो महीनों का वक्त लगाया और न ही हजारों किलोमीटर लंबी यात्राएं की। सागर जिले के रहली में एक ही स्टेडियम में 2,551 प्रोजेक्टस के लिए ईटों की शिला बनाई गई और उन्होंने इसका शिलान्यास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री साहब ने 325 करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्ट्स में हर प्रोजेक्ट को पांच मिनट दिए। इन पांच मिटनों में प्रोजेक्ट के रिबन काटे गए और मंत्र पढ़ दिए गए।

दिल्ली में भी ऐसे हाल
दिल्ली में भी विधानसभा चुनावों से पहले ऐसा ही हाल हैं। कोई पार्क में झूले का उद्घाटन कर रहा है कोई बेंच का। और कुछ नहीं तो कई जगहों पर बिजली के खंभों और सुलभ शौचलयों तक का उदघाटन हो रहा है।


हद तो तब हो गई जब कृष्णा नगर के विधायक हर्षवर्धन ने 17 साल पुराने म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन कर दिया। यह सालों से खराब पड़ा था। 1996 में इसी का उद्धाटन अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

ऐसा ही एक और उद्धाटन हुआ जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री किरण वालिया ने भालानाथ नगर में 30 साल पुराने स्विमिंग पूल का उद्धाटन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed