फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Netaji Memorial of Jabalpur Jail will open for public from today

मध्यप्रदेश: जबलपुर जेल का नेताजी स्मारक आज से जनता के लिए खुलेगा

Sun, 23 Jan 2022 05:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 05:16 AM IST
सार

जबलपुर केंद्रीय जेल के स्मारक में नेताजी के इस्तेमाल किए गए कपड़े, उन्हें लगाई गई हथकड़ी, उनके हस्तलिखित पत्र, उनके जेल आने के शिलालेख आदि रखे गए हैं।

विज्ञापन
Netaji Memorial of Jabalpur Jail will open for public from today
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती पर जबलपुर केंद्रीय जेल के स्मारक को जनता के लिए खोलने की घोषणा की है। स्वाधीनता संग्राम के दौरान वर्ष 1933-34 में इस बैरक में नेताजी को छह महीने रखा गया था।

विज्ञापन


राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि स्मारक को सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को खोला जाएगा। इसका समय सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। इस स्मारक को म्यूजियम का रूप दिया गया है।
विज्ञापन


यहां नेताजी के इस्तेमाल किए गए कपड़े, उन्हें लगाई गई हथकड़ी, उनके हस्तलिखित पत्र, उनके जेल आने के शिलालेख आदि रखे गए हैं। बैरक में लोगों के आने के लिए एक अलग रास्ता बनाया गया है। दिल्ली में वर्ष 2019 में खोले गए म्यूजियम के बाद यह आजाद हिंद फौज के संस्थापक को समर्पित दूसरा म्यूजियम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेताजी के नाम पर एक ओवरब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed