{"_id":"61ec97506b372129a7470449","slug":"netaji-memorial-of-jabalpur-jail-will-open-for-public-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जबलपुर जेल का नेताजी स्मारक आज से जनता के लिए खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जबलपुर जेल का नेताजी स्मारक आज से जनता के लिए खुलेगा
Sun, 23 Jan 2022 05:16 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:16 AM IST
सार
जबलपुर केंद्रीय जेल के स्मारक में नेताजी के इस्तेमाल किए गए कपड़े, उन्हें लगाई गई हथकड़ी, उनके हस्तलिखित पत्र, उनके जेल आने के शिलालेख आदि रखे गए हैं।
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती पर जबलपुर केंद्रीय जेल के स्मारक को जनता के लिए खोलने की घोषणा की है। स्वाधीनता संग्राम के दौरान वर्ष 1933-34 में इस बैरक में नेताजी को छह महीने रखा गया था।
विज्ञापन
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि स्मारक को सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को खोला जाएगा। इसका समय सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। इस स्मारक को म्यूजियम का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
यहां नेताजी के इस्तेमाल किए गए कपड़े, उन्हें लगाई गई हथकड़ी, उनके हस्तलिखित पत्र, उनके जेल आने के शिलालेख आदि रखे गए हैं। बैरक में लोगों के आने के लिए एक अलग रास्ता बनाया गया है। दिल्ली में वर्ष 2019 में खोले गए म्यूजियम के बाद यह आजाद हिंद फौज के संस्थापक को समर्पित दूसरा म्यूजियम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेताजी के नाम पर एक ओवरब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
