फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neighbors saved child's life from leopard entering the house

Ratlam: घर में तेंदुए को देख बाहर भागा परिवार, अंदर फंस गया बच्चा, पड़ोसियों ने छत के रास्ते बचाई जान

Thu, 06 Jul 2023 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

आदिवासी अंचल सैलाना के ग्राम बोदिना में बीती रात एक घर में तेंदुआ घुस गया। उज्जैन से बुलाई गई वन विभाग की टीम सुबह 4:30 बजे तेंदुए को पकड़ने में सफल हुई।

विज्ञापन
Neighbors saved child's life from leopard entering the house
घर से पकड़ गया तेंदुआ। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले का आदिवासी अंचल सैलाना के ग्राम बोदिना में बीती रात एक घर में तेंदुआ घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उज्जैन से बुलाई गई वन विभाग की टीम सुबह 4:30 बजे तेंदुए को पकड़ने में सफल हुई। तेंदुए को रतलाम लाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे सैलाना कृषि उपज मंडी में काम करने वाले बोदिना निवासी गोपाल पिता रामेश्वर गायरी के मकान में तेंदुआ घुस गया था। उस समय घर के अंदर गोपाल की पत्नी यशोदा सहित 16 वर्षीय पुत्री कुमकुम और 12 वर्षीय पुत्र अमित घर में सो रहे थे। बाहर तेंदुए को लेकर हो-हल्ला सुनकर यशोदा एवं पुत्री कुमकुम बाहर निकल आए और इसी बीच तेंदुआ इनके घर में घुस गया। अमित घर के एक कमरे में रह गया था। पास में रहने वाले दिनेश पाटीदार एवं समरथ पाटीदार ने घर के पतरे उठाकर गोपाल के पुत्र अमित को बाहर निकाला और बाहर से दरवाजा लगाकर सैलाना पुलिस सहित वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान, धामनोद चौकी प्रभारी लिलियन मालवीय, एसआई मनोज पाटीदार, वन विभाग की रेंजर सीमा सिंह, एसडीओ आफताब खान, डिप्टी रेंजर बाबूलाल मालवीय मौके पर पहुंच गए थे। संसाधन के अभाव में वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ नहीं पाई, जिसके बाद उज्जैन की टीम को बुलाया गया। तड़के पौने तीन बजे उज्जैन से तेंदुआ पकड़ने की टीम बोदिना पहुंची। करीब एक घंटे से अधिक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एयरगन के माध्यम से बेहोशी का इंजेक्सन लगाकर तेंदुए को साढ़े चार बजे कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर उज्जैन रवाना हो गई है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के दौरान अगर वह बीमार पाया तो उसे इलाज के लिए इंदौर ले जाया जाएगा। सैलाना क्षेत्र में वन्य प्राणी द्वारा लगातार मवेशियों का शिकार किया जा रहा था। वन विभाग की टीम को फुटप्रिंट में मिले थे, जिसके आधार पर क्षेत्र में तेंदुआ के मूवमेंट होने की आशंका जताई जा रही थी। वन विभाग की टीम ने पूर्व में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब क्षेत्र के रहवासियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed