फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch: Sensation after the bodies of the priest and his wife were found, the wife was murdered by strangulation

नीमच: पुजारी और उसकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पत्नी की गले पर वार कर की गई हत्या

Sat, 12 Feb 2022 01:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 01:31 PM IST
सार

नीमच जिले में दो शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी का शव फांसी पर लटका मिला, वहीं उनकी पत्नी की खून से सनी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Neemuch: Sensation after the bodies of the priest and his wife were found, the wife was murdered by strangulation
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दो शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी का शव फांसी पर लटका मिला, वहीं उनकी पत्नी की खून से सनी लाश घर के बाहर पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शनिवार सुबह का है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अलोरी गरवाड़ा में बाबा रामदेव का मंदिर है। पुजारी 50 वर्षीय कैलाशचंद्र  पुत्र ओंकारलाल गर्ग यहां पूजा-पाठ किया करते थे। चौकीदार रामलाल ने रतनगढ़ पुलिस को उनका शव फांसी पर लटका मिलने की सूचना दी थी। पुलिस अधिकारियों ने मौका–मुआयना किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी कैलाशचंद्र मृदुभाषी थे और गांव में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। घर के बाहर ही उनकी पत्नी 45 वर्षीय रेखा का शव भी खून से सना पड़ा था। उनके गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने लाशों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला उलझाने वाला लग रहा। लग रहा है कि पुजारी ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या की फिर खुद ने फांसी लगा ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed