फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Lynching case, The accused posed as a CBI officer, 6 others booked for shooting and circulating the video

Neemuch Lynching News: CBI अफसर बनकर की थी आरोपी ने विक्षिप्त से पूछताछ, वीडियो वायरल करने वाले 6 पर केस

Tue, 24 May 2022 04:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 24 May 2022 04:50 PM IST
सार

नीमच में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। 

विज्ञापन
Neemuch Lynching case, The accused posed as a CBI officer, 6 others booked for shooting and circulating the video
नीमच में मानसिक विक्षिप्त के साथ मारपीट करता भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच में मुसलमान होने के शक में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या के मामले में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। आरोपी भाजपा नेता ने खुद को CBI अधिकारी के तौर पर पेश किया था। मानसिक विक्षिप्त की पहचान पता करने के लिए उसने मारपीट की और सवाल पूछे थे। पुलिस ने इसका वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में एक व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन और पांच अन्य के खिलाफ केस रजिस्टर किया है।  
विज्ञापन


रतलाम जिले के सारसी गांव के मानसिक विक्षिप्त भंवरलाल जैन, उम्र 65 वर्ष, 16 मई को गुम हो गए थे। वे राजस्थान के चित्तौडगढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे और उसके बाद घर जाने के बजाय भटक गए थे। नीमच जिले में 19 मई को उन्हें मृत पाया गया। उनके परिजनों को बाद में एक वीडियो मिला, जिसमें आरोपी भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा, उम्र 38 वर्ष, को जैन को बार-बार पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कुशवाह पीटते हुए जैन से पूछ रहा है कि बोल क्या तू मोहम्मद है? वह जैन से आधार कार्ड भी मांगता दिख रहा है। जैन के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 20 मई को केस दर्ज करते हुए कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


वीडियो शूट करने के लिए धमकाया
मनासा पुलिस थाना प्रभारी केएल डांगी ने बताया कि कुशवाहा ने कथित तौर पर एक नाबालिग को सीबीआई अधिकारी बनकर धमकाया था। उसने उस पर दबाव डाला था कि वह जैन को पीटते हुए उसका वीडियो बनाए। पुलिस ने स्वच्छ भारत नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन समेत छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस रजिस्टर किया है। उन पर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सियासत भी हुई  
पिछले हफ्ते इस घटना को लेकर सियासत भी हुई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए थे। साथ ही दावा किया था कि आरोपी सत्ताधारी भाजपा से जुड़ा है। बाद में इसकी पुष्टि हुई और वह भाजपा पार्षद का पति निकला। हालांकि, भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कोई भी आरोपी, सही मायनों में आरोपी ही होता है। उसका पार्टी पॉलिटिक्स से कोई लेना-देना नहीं है। राज्य सरकार इस तरह के मामले में दोषियों को छोड़ेगी नहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed