फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch girlfriend committed suicide after being hurt because her boyfriend refused to marry her

लव, सेक्स, धोखा: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, गर्भवती हुई तो मना किया, आहत प्रेमिका ने की आत्महत्या

Tue, 18 Jun 2024 08:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 08:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक युवती ने आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती लव जिहाद का शिकार हो गई थी। और फिर गर्भवती होने पर एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब शादी नहीं हुई तो इससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया।

विज्ञापन
Neemuch girlfriend committed suicide after being hurt because her boyfriend refused to marry her
लव जिहाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के नीमच जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवती से नईम नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद उसने गर्भवती होने पर एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मामला नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से जुड़ा है। सोमवार शाम को युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालत में नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन युवती को नीमच के ही निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में युवती का जिला चिकित्सालय में पीएम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मामले में मृतका की मां ने प्रेमी नईम पर पैसे मांगने, शादी के नाम पर धोखा देने, शारीरिक शोषण करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


स्कूल में संपर्क में आया था
मृतका की मां ने बताया कि नईम खान नाम का युवक स्कूल में पढ़ाई के दौरान युवती के संपर्क में आया और उससे दोस्ती की। नईम ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के बिन ब्याहे मां बनने के बाद जब युवती के परिजनों ने नईम को बेटी से शादी करने की बात कही तो वह जल्द शादी करने का भरोसा युवती और परिजनों को देता रहा, मगर शादी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नईम के शादी नहीं करने ओर एक बेटी को जन्म देने के बाद युवती आर्थिक परेशानियों के चलते रोजगार के लिए दिल्ली चली गई थी। जब नईम को युवती के दिल्ली में होने की जानकारी मिली तो वह भी दिल्ली पहुंच गया और झूठे दिलासे देने लगा और वहां भी युवती को शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इससे परेशान होकर युवती वापस नीमच आ गई और वर्तमान में युवती अपने माता-पिता के घर ही रह रही थी। घटना वाले दिन भी प्रेमी नईम युवती से मिलने उसके घर गया था। इस दौरान दोनों के बीच कुछ विवाद भी हुआ था, जिसके चलते युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
परिजनों की मांग है कि मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी के चलते परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर नीमच सिटी थाने पर भी पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने समझाइश देकर रवाना कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed