फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Accusing girl of cheating in love Congress leader stabbed her seven times critical condition

Neemuch: प्यार में धोखा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने लड़की पर सात बार चाकू से किया वार, हालत गंभीर

Wed, 31 Jul 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 08:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में युवक कांग्रेस के नेता ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ एक के बाद एक सात वार किए। युवती गंभीर घायल होने के बाद सड़क पर गिर गई तो नेता ने उस पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Neemuch Accusing girl of cheating in love Congress leader stabbed her seven times critical condition
घायल लड़की को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यार में धोखे का आरोप लगाते हुए एक युवक ने 20 साल की लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने लड़की पर एक के बाद एक सात बार चाकू से वार किया। इससे लड़की बेसुध हो गई और जमीन पर गिर गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि लड़की पर हमला करने वाला आरोपी युवक कांग्रेस का नेता है। जो लड़की पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल लड़की को निजी चिकित्सालय के इलाज के लिए ले गए। जहां उपचार जारी है, डॉक्टर ने लड़की की हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप वर्मा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




नीमच कैंट थाना क्षेत्र के गांधी वाटिका के समीप बुधवार दोपहर युवक कांग्रेस नेता कुलदीप वर्मा निवासी केसरपुरा ने बोहरा बाजार निवासी लड़की पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाते हुए चाकू से एक के बाद एक सात वार किए। इससे युवती गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। घटना क्रम के दौरान लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई भी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को जिला चिकित्सालय ले गई। यहां लड़की के परिजन पहुंचे और इलाज के लिए शहर के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार जारी है। डॉक्टर की माने तो हालत स्थिर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कुलदीप युवती के साथ गांधी पार्क के बाहर खड़ा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो रही थी।


इस दौरान कुलदीप ने युवती पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाते हुए चाकू से हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि कुलदीप ज्ञानोदय महाविद्यालय में एनएसयूआई का कॉलेज अध्यक्ष रहा है। वहीं, पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं का कहना है कि कुलदीप को हाल ही में यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed