फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Naxal carrying reward of Rs 14 lakh killed in encounter in Balaghat

MP News: मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली चैतू ढेर, अन्य की तलाश जारी, सर्च ऑपरेशन हुआ तेज

Thu, 14 Dec 2023 01:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Dec 2023 01:57 PM IST
सार

MP News: प्रदेश के बालाघाट में एक बार फिर पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ के बाद फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Naxal carrying reward of Rs 14 lakh killed in encounter in Balaghat
मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सल ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत सूपखार जंगल एरिया के खमको दादार क्षेत्र में हाक फोर्स तथा नक्सलियों के बीच गुरुवार तड़के मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली चैतू मारा गया। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में हाक फोस का सर्चिंग अभियान जारी है।

विज्ञापन


डीआइजी बालाघाट मुकेश कुमार श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार खमकोदादार के जंगल में नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोतीनाला हाक फोर्स की टीम ने क्षेत्र को घेरते हुए नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। नक्सलियों ने हाक फोर्स की टीम में फायरिंग शुरू की दी। हाक फोर्स की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में नक्सली चैतू उर्फ मरकाम हिडमा उम 25 निवासी बिजापुर मारा गया। मृतक नक्सली मलाजखंड दलम का एरिया कमेटी मेंबर है और उस पर मध्य प्रदेश में 14 लाख का इनाम घोषित था। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके अन्य साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों ने हिंदी और अंग्रेजी लिखे पोस्टर
गौरतलब है कि रविवार की सुबह रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा पुलिस चौकी के निकट सोनगुड्डा और सुंदरवाही मार्ग पर अस्पताल के पास नक्सली बैनर और पर्चे पाए गए थे। इसमें नक्सलियों ने झामसिंग धुर्वे और कामरेड कमलू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले को एक्सपोज करने के लिए जिले की जनता का अभिवादन किया है। जीआरबी डिविजनल कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की ओर से लगाए गए बैनर और पर्चे में जिले के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को हत्यारा बताया है। इसके अलावा हाक फोर्स को खून का प्यासा बताया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर और पर्चे में पहली बार नक्सलियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी बात लिखी थी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह पर लांजी थाना अंतर्गत पूर्व सरपंच की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed