{"_id":"616467628ebc3e87517e70dc","slug":"navratri-living-statues-of-the-maa-durga-seems-like-mother-herself-is-enthroned-in-the-pandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि: माता की सजीव प्रतिमाएं देख लोग हैरान, लगता है माता खुद पंडाल में हैं विराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि: माता की सजीव प्रतिमाएं देख लोग हैरान, लगता है माता खुद पंडाल में हैं विराजित
Mon, 11 Oct 2021 10:03 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के बरहटा में माता की ऐसी ही प्रतिमा विराजित की गई है जिसे देखकर लगता है कि सौम्य स्वरूप में माता साक्षात विराजित हैं।
विज्ञापन
Durga Pandal
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर भारत में इन दिनों नवरात्रि व दुर्गा पूजा चल रही है। शक्ति की आराधना की जा रही है। देवी मंदिरों में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं तो पंडालों में भी माता प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। इस बार कुछ स्थानों पर इतनी सजीव प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं कि लोग टकटकी लगाकर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी माता की इन प्रतिमाओं के फोटो वायरल हो रहे हैं और लोग हतप्रभ होकर कलाकार की कला को धन्यवाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के बरहटा में माता की ऐसी ही प्रतिमा विराजित की गई है जिसे देखकर लगता है कि सौम्य स्वरूप में माता साक्षात विराजित हैं। आदर्श दुर्गा मंडल द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले के कलाकार पवन ने यह आकर्षक प्रतिमा बनाई है। इसी तरह छिंदवाड़ा के पास सारना में माता के बाल स्वरूप की सुंदर प्रतिमा विराजित है जिसे देखने लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
