{"_id":"627258ec8dd7ec79cc65ebbf","slug":"narsinghpur-seven-year-old-girl-strangled-to-death-after-rape-police-arrested-the-servant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंहपुर: सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंहपुर: सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार
Wed, 04 May 2022 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 May 2022 04:13 PM IST
सार
नरसिंहपुर जिले में सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन के बाद घर के नौकर को ही गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते दिख रहा है। पुलिस ने उसके बताए स्थान से शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरसिंहपुर जिले में सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन के बाद घर के नौकर को ही गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी में बच्ची को ले जाते दिख रहा है। पुलिस ने उसके बताए स्थान से शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ये घिनौनी घटना नरसिंहपुर जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की उम्र तकरीबन सात साल है। बच्ची मंगलवार रात अपने स्वजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में आई थी। बच्ची के परिवार के साथ उनके घर करीब दो सालों से कार्य करने वाला नौकर बद्दू ठाकुर भी आया था। रात को सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे, तभी नौकर बद्दू बच्ची और उसके छोटे भाई को साथ लेकर लॉन के गेट तरफ आया और भाई को थोड़ी देर बाद अंदर ले गया और बालिका को लेकर थोड़ी दूर स्थित एक खेत में ले गया, जहां घटना को अंजाम दिया। उसके बाद लौटकर लॉन में आ गया और मृतका के स्वजनों को बताया कि बालिका नहीं मिल रही है। उसने थोड़ी देर स्वजनों के साथ तलाश भी कराया और इसी दौरान वह गायब हो गया। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने रात को ही टीम बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बच्ची को ले जाने वाले का पता चल गया। नौकर बालिका को ले जाते दिख रहा था। पुलिस ने नौकर बद्दू ठाकुर निवासी महाराजपुर थाना जिला सागर को तलाश कर हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पूछताछ में उसने शव को नजदीक ही एक खेत में गन्ने की छोती के ढेर में दबाकर रखना बताया। मामले में शव परीक्षण और आगे जांच की कार्रवाई चल रही है। घटना में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या की थी।