{"_id":"626e6484c40b1421537d9c2f","slug":"narsinghpur-overloaded-bus-overturned-due-to-steering-failure-one-dead-40-passengers-injured-cm-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंहपुर: स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ओवरलोड बस, एक की मौत, 40 मुसाफिर घायल, सीएम ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंहपुर: स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ओवरलोड बस, एक की मौत, 40 मुसाफिर घायल, सीएम ने जताया शोक
Sun, 01 May 2022 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 04:14 PM IST
सार
नरसिंहपुर में बस पलटने के एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस की स्टीयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
नरसिंहपुर बस सर्विस जबलपुर से यात्रियों को लेकर गोटेगांव होते हुए नरसिंहपुर की तरफ जा रही थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरसिंहपुर जिले में बस पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि हादसा स्टीयरिंग फेल होने से हुआ है। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है।
जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर मार्ग पर गोटेगांव के पास दत्त के बंगला के पास हुआ है। नरसिंहपुर बस सर्विस जबलपुर से यात्रियों को लेकर गोटेगांव होते हुए नरसिंहपुर की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई और सड़क से उतरी गई। पास में एक खेत के किनारे पलट गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी गई। पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हादसे में नरसिंहपुर निवासी एक युवती मुस्कान पिता देवेंद्र मेहरा (22) की मौत हो गई। घटना में करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे है, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी स्वास्थ्य केंद्र श्रीधाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायलों का कहना है कि 52 सीट की क्षमता वाली बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बस जैसे ही दत्त के बंगला के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर रोड से नीचे चली गई और आगे जाकर खेत में पलट गई। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को हादसे में घायल अन्य लोगों के उचित उपचार करने के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।