फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narottam's taunt on Kamal Nath: Said that Sehra was tied at the age of retirement, he will be 77 years old at the time of elections

नरोत्तम का कमलनाथ पर तंज: बोले- संन्यास की उम्र में सेहरा बांध दिया, चुनाव के समय 77 साल के हो जाएंगे

Tue, 05 Apr 2022 04:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Apr 2022 04:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज किया है। नरोत्तम बोले कि संन्यास की उम्र में उनको सेहरा बांध दिया।

विज्ञापन
Narottam's taunt on Kamal Nath: Said that Sehra was tied at the age of retirement, he will be 77 years old at the time of elections
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस ने कल तय किया कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर तंज कसा है। उनका कहना है कि कमलनाथ की उम्र संन्यास वाली हो गई है और कांग्रेस उन्हें सेहरा बांध रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन



गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया के कमलनाथ के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनको संन्यास की उम्र में सेहरा बांध दिया। आप देखो पूर्व मुख्यमंत्री वे ही हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष वे ही हैं। नेता प्रतिपक्ष भी वे ही हैं। भावी मुख्यमंत्री भी कांग्रेस की तरफ से वे ही हैं। जब चुनाव होगा तब कमलनाथ जी 77 साल के होंगे। इससे आपको कांग्रेस का भविष्य समझ में आएगा कि किसके नेतृत्व में सड़क पर लड़ने का संकल्प लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को अपने निवास पर अपनी सरकार के पूर्व मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही जनहित के मुद्दे के लिए जन आंदोलन शुरू करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed