फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal MP News: Sunny Leone Madhuban Song Home Minister Narottam Mishra: Home minister on Madhuban song, if anyone hurt sentiments we will take action

Bhopal News: गाने में बदलाव की घोषणा के बाद मप्र के गृहमंत्री बोले- अब चेतावनी नहीं देंगे, सीधे कार्रवाई करेंगे

Mon, 27 Dec 2021 04:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Dec 2021 04:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की धमकी के बाद सारेगामा बैकफुट पर आ गया है। उसने सनी लियोनी के गाने मधुबन के बोल बदलने की बात की है। इस पर मिश्रा ने कहा कि अब तक चेतावनी दी है। आगे सीधे कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
Bhopal MP News: Sunny Leone Madhuban Song Home Minister Narottam Mishra: Home minister on Madhuban song, if anyone hurt sentiments we will take action
सनी लियोन मधुबन गीत: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबन गाने को लेकर छिड़ा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने धमकी दी थी कि तीन दिन में गाने के बोल नहीं बदले या यूट्यूब से गाना नहीं हटाया तो कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद संगीत लेबल सारेगामा ने रविवार को कहा कि मधुबन गीत के बोल और नाम को भी बदल दिया जाएगा। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम अब तक चेतावनी देते रहे हैं, पर अब चेतावनी नहीं देंगे बल्कि सीधे कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. मिश्रा ने कहा कि अच्छी बात है कि गाना बनाने वाले बदलने को तैयार है। इससे इस मामले का पटाक्षेप हो जाता है। लेकिन, ऐसा बार-बार हो रहा है। डाबर और तनिष्क के विज्ञापन में बदलाव किया गया। अब सनी लियोनी का मामला सामने है। मेरा कहना है कि ऐसा होना ही नहीं चाहिए कि खेद व्यक्त करना पड़े, माफी मांगनी पड़ी या हमें कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। आप किसी की भी भावनाओं को आहत न होने दें। न तो अपने कार्यक्रमों में ऐसा करें और न ही गाने बनाएं और न ही फिल्मांकन करें। इस मामले में हम अभी तक तो चेतावनी दे रहे हैं, जिससे आप हटा रहे हो। आगे अगर दोबारा ऐसा हुआ तो हम चेतावनी भी नहीं देंगे, सीधे कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

 



इससे पहले डॉ. मिश्रा ने डाबर और तनिष्क के विवादित विज्ञापनों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उसके बाद उनके विज्ञापन हटा लिए गए थे। मधुबन गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ था। सामने आते ही विवादों में घिर गया था। मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा था कि हिंदू समाज मां राधा की पूजा करता है। इस गीत ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। इससे पहले वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने भी इस गाने पर कार्रवाई की मांग की थी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed