फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: Murder after Rape of child girl: Court death sentences to accused in only 32 days

मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में महज 32 दिन में आया फैसला, सुनाई फांसी की सजा

Fri, 12 Jul 2019 11:21 AM IST
Nilesh Kumar राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
MP NEWS: Murder after Rape of child girl: Court death sentences to accused in only 32 days
सांकेतिक तस्वीर

आठ साल की मासूम के दुष्कर्म के बाद हत्या के एक माह पुराने मामले में भोपाल की कोर्ट ने 35 साल के विष्णु बामोरे को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। घटना के 32वें दिन गुरुवार को फैसला सुनाने से पहले भोपाल की विशेष अदालत की जज कुमुदिनी पटेल ने फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


राजधानी भोपाल के कमला नगर में आठ जून को बच्ची के साथ बर्बरता की गई थी। इसके अगले दिन उसका शव नाले में पड़ा मिला था। जज ने आरोपी बामोरे से पूछा कि क्या उसे अपने पक्ष में कुछ कहना है, तो उसने जवाब दिया- कुछ नहीं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष अदालत ने बुधवार को आरोपी विष्णु बामोरे को दोषी करार दिया था। इस मामले में पुलिस ने 17 जून को कोर्ट में 108 पेज का चालान पेश किया था। 19 जून को कोर्ट में आरोप तय हुए। पुलिस ने 40 लोगों को गवाह बनाया था। कोर्ट ने विष्णु बामोरे को बच्ची के साथ ज्यादती, अप्राकृतिक कृत्य और उसके बाद हत्या का दोषी माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed