{"_id":"6af947b9bd9837ce75098eef","slug":"mp-woman-falls-from-pushpak-express-onto-railway-tracks-and-sustains-injuries-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: पुष्पक एक्सप्रेस से गिरकर रेलवे ट्रैक पर घायल हुई महिला, पीछे से आ रही थी दूसरी नॉनस्टॉप ट्रेन; बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: पुष्पक एक्सप्रेस से गिरकर रेलवे ट्रैक पर घायल हुई महिला, पीछे से आ रही थी दूसरी नॉनस्टॉप ट्रेन; बची जान
Sun, 15 Nov 2026 11:18 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:18 AM IST
सार
विदिशा के बरेठ रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक महिला घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिलीं। आशंका है कि वह पुष्पक एक्सप्रेस से गिर गईं। रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें समय रहते बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पहचान और घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुष्पक एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदिशा जिले में गंजबासौदा से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरेठ रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक महिला रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पाई गईं। महिला बुर्का पहने हुई थीं और उनके सिर तथा पैर में गंभीर चोट थी। रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत ट्रैक से हटाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला ने स्वयं को उरई का रहने वाला बताया है।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, ललितपुर से भोपाल की दिशा में जा रही पुष्पक एक्सप्रेस रविवार सुबह बरेठ रेलवे स्टेशन के पास से होकर गुजरी थी। रेलवे कर्मचारियों का मानना है कि महिला इसी पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हुई हैं। ट्रेन का ललितपुर और भोपाल स्टेशनों के बीच कोई भी स्टॉपेज नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें: उज्जैन स्टेशन पर पुकारते रहे दो मासूम, भाई रोया तो नन्हीं बहन ने सिर पर हाथ फेरकर चुप कराया
विज्ञापन
पीछे से आ रही थी दूसरी नॉनस्टॉप ट्रेन
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि जिस समय महिला ट्रैक पर घायल पड़ी थीं, ठीक उसी समय उनके पीछे से एक और नॉनस्टॉप ट्रेन आ रही थी। रेलवे कर्मचारियों ने समझदारी और सतर्कता दिखाते हुए समय रहते महिला को ट्रैक से सुरक्षित हटा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
महिला को ट्रैक से सुरक्षित हटाने के पश्चात कर्मचारियों ने घटना की पूरी जानकारी स्टेशन मास्टर देवेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर देवेंद्र कुमार ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को शीघ्र ही इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
जानकारी जुटाने में लगी पुलिस
महिला के ट्रेन से गिरने की वजह का पता लगाया जा रहा है। सिर में चोट होने के कारण महिला अपना नाम नहीं बता पा रही हैं। उन्होंने पूछताछ में केवल इतना ही बताया कि वह उरई की रहने वाली हैं। अधिकारियों के अनुसार इलाज और जांच के बाद ही उनकी पहचान की सही जानकारी मिल सकेगी।

