महिला ने मुराद पूरी कराने को काटकर मंदिर में चढ़ाई अपनी जीभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बुधवार को एक अजीब वाक्या सामने आया, जब एक 40 वर्षीय महिला ने अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी। महिला को उम्मीद थी कि इससे उसकी मुराद पूरी होगी।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस उसके घरवालों से पूछताछ कर रही है कि उसे किसने इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला कटनी जिले का है। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर बसे टेवरी गांव में बुधवार को शिवकुमारी झारिया स्थानीय मंदिर में माता के दर्शन करने को गई थी।
मंदिर में दर्शनों के दौरान अचानक उसने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर मूर्ति के सामने चढ़ा दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसकी मुंह से खून बहता देख आसपास के लोगों को वाक्ये की जानकारी हुई तो वहां भीड़ जमा हो गई।
गांव वालों ने पुलिस को मंदिर में आने से रोका
आश्चर्यजनक रूप से लोगों ने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को देने के बजाय पूजा पाठ शुरू कर दिया। लोगों को उम्मीद थी कि इससे उसकी जीभ सही हो जाएगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने उसे मंदिर में घुसने से रोक दिया। गांव वालों का दावा था कि इसकी जीभ अपने आप सही हो जाएगी। बाद में मौके पर पहुंचे एक प्रशासनिक अधिकारी ने गांव वालों को मामले की गंभीरता से अवगत कराया। इसके बाद समझाबुझाकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां काफी खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ की रही थी कि महिला को इस काम के लिए किसने उकसाया।
