फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp weather update today IMD issues yellow alert for heavy rain in 16 districts

MP Weather Alert: जल से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

Mon, 25 Jul 2022 05:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 05:56 PM IST
सार

प्रदेश भर के 16 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 64.5 से लेकर 115.5 मिली मीटर बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
mp weather update today IMD issues yellow alert for heavy rain in 16 districts
प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदियां और नाले उफान पर हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है, जबकि शहडोल, सागर और चंबल जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। वहीं, आगामी 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान भारतीय मौसम विभाग ने जताया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के भोपाल केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर कलां, सागर, दामोह, पन्ना, अनूपपुर, डिंडौरी और उमरिया जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में 64.5 से लेकर 115.5 मिली मीटर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, ग्वालियर, नीमच और मंदसौर जिले में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


प्रदेश भर के इन जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने के साथ-साथ औसतन 18 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलेगी। हालांकि, रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से बढ़ी लोगों की परेशानी
मध्य प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश भर की नदियां और नाले उफान पर हैं। यहां तक की कई जिलों में भारी बारिश की वजह से गांवों के संपर्क मार्गो पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो गई। लोग जान जोखिम में डालकर नदी पर बने पुल को पार कर रहे हैं। सीहोर समेत कई जिलों में रोड बाजार की सड़कों पर कई-कई फुट पानी भर गया है। साथ ही घरों में भी पानी भरने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed