{"_id":"61d7f603bd57c460bd8003a9","slug":"mp-weather-prediction-for-january-7-orange-and-yellow-alert-issued-by-imd-for-some-divisions-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh Weather Update: ज्यादातर शहरों में बारिश, गृह मंत्री बोले- ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh Weather Update: ज्यादातर शहरों में बारिश, गृह मंत्री बोले- ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है
Fri, 07 Jan 2022 01:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:42 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दूसरे दिन भी बारिश हो रही है। भोपाल में देर रात झमाझम बारिश हुई। ग्वालियर एवं चंबल संभाग के साथ-साथ कुछ जिलों के ऑरेंज अलर्ट और रीवा, सागर, इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
भोपाल में देर रात ढाई बजे बारिश शुरू हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में शीतलहर से तो राहत मिली है, पर मावठे की बारिश और ओलावृष्टि ने कई क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ा दी है। देर रात को भोपाल में झमाझम बारिश हुई। टीकमगढ़, खजुराहो समेत कई स्थानों पर बारिश दर्ज हुई। ग्वालियर में कोहरा छाने से विजिबिलिटी प्रभावित हुई। मंदसौर और गुना में गुरुवार को हुई ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग ने ग्वालियर एवं चंबल संभाग के साथ-साथ कुछ जिलों के ऑरेंज अलर्ट और रीवा, सागर, इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल और सागर संभागों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में तथा रीवा, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। नरसिंहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
24 घंटों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, विदिशा, आगर और शाजापुर जिलों में कही-कही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और अल्पकालिक ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसके साथ ही रीवा और सागर संभागों के जिलों तथा नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलों में कही-कही पर गजर-चमक के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन
यहां हुई बारिश
राजनगर, अजयगढ़, ओरछा में 5-5 सेमी, खजुराहो, छतरपुर, भोपाल में 4-4 सेमी, शाजापुर, रौन, ग्यारसपुर, पिछोर, नटेरन, ग्वालियर, विदिशा, सारंगपुर, लवकुशनगर, नौगांव और पन्ना में 3-3 सेमी बारिश हुई है। ग्वालियर में घना कोहरा रहा, जबकि खजुराहो और सतना में हल्के से मध्यम कोहरे की सूचना है।
किसान न घबराएं, मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि गुना, राजगढ़ और विदिशा से अतिवृष्टि की सूचना आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इन मामलों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने राजगढ़ और गुना कलेक्टरों को तत्काल गांवों में जाने को कहा है। भोपाल संभाग में सुबह से पानी गिर रहा है। हमने अतिवृष्टि का आकलन करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री खुद इस मामले को देख रहे हैं। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ है।

प्रदेश में कई जिलों में बेमौसम अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकसान के आकलन के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दे दिए गए हैं। किसान भाई घबराएं नहीं सरकार उनके साथ खड़ी है।@mohdept@JansamparkMP @minmpkrishi pic.twitter.com/nVwFFpyzax
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 7, 2022