{"_id":"5763d3c74f1c1b9e7c11ba90","slug":"mp-vhp-leader-arrest-on-objectionable-comment-on-prophet-muhammad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत मुहम्मद पर अभद्र टिप्पणी पर वीएचपी नेता को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत मुहम्मद पर अभद्र टिप्पणी पर वीएचपी नेता को जेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बरवानी जिले में पैगंबर मोहम्मद के बारे में वाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने वीएचपी नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलवाड़ी गांव का रहने वाला है और वीएचपी का जिला उपाध्यक्ष है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीएचपी नेता संजय भवसार ने बुधवार को एक वाट्सएप ग्रुप पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जैसे ही इसकी जानकारी दूसरे लोगों को लगी हंगामा शुरू हो गया। हालांकि मामले में लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए आरोपी के खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। जिससे बड़ा बवाल होने से टल गया। पुलिस अधिकारी सुनील जॉली ने बताया कि भवसार के खिलाफ शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पकड़ा गया
विज्ञापन
हालांकि उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके समर्थन में हिंदूवादी संगठनों ने गांव में बंद का ऐलान कर दिया। लेकिन उनके आह्वान का कुछ ज्यादा असर नहीं हुआ और दुकानें रोजाना की तरह खुली रहीं।
