{"_id":"669e1c54a14c9946200c163d","slug":"mp-two-accused-arrested-with-seven-stolen-motorcycles-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कटनी और जबलपुर क्षेत्र से उड़ाई थी सभी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कटनी और जबलपुर क्षेत्र से उड़ाई थी सभी गाड़ियां
Mon, 22 Jul 2024 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:16 PM IST
सार
MP: कटनी पुलिस ने वाहनों की जांच दौरान 2 संदिग्ध युवकों को पकड़ा है, जिनकी गाड़ी में नंबर प्लेट न होने पर कागजात मांगे गए, लेकिन उसे भी पेश नहीं किया गया। जिसके बाद मौजूदा पुलिस बल ने तत्काल वी.डी.पी. पोर्टल पर चेक करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पकड़ते हुए उनके कब्जे से 2 जबलपुर तो 5 कटनी से चोरी हुई बाइक भी बरामद की है। बाकल थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया की त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग करवाई जा रही थी, तभी ग्राम खुर्शी से लगे पुलिस स्टॉफ को मझगवां की तरफ जाते 2 बाइक सवार युवक मिले, जिनकी गाड़ी में नंबर प्लेट न होने पर टीम ने गाड़ी से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनो के पास कोई कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन
युवकों की स्थिति संदिग्ध लगते हुए घटनाक्रम की जानकारी थाना प्रभारी अनिल यादव को देते हुए पुलिस विभाग वी.डी.पी. पोर्टल पर गाड़ियों के चेचिस नंबर डालकर सर्च किया तो दोनों ही गाड़ी चोरी की निकली। एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि बाकल पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोरों की पहचान मनीष लोधी, गुरजीकलां थाना रीठी तो दूसरे का नाम मंजू बर्मन, ग्राम पाकर थाना बाकल क्षेत्र के नाम से हुई है।
विज्ञापन
दोनों ही आरोपी मिलकर कटनी जबलपुर से बाइक चोरी करते हुए बेचने का काम करते थे। इसी बीच चोरी की 2 बाइक के साथ दोनों पकड़े गए तो कड़ाई से पूछताछ पर पुलिस ने उनके ग्राम छुरिया के ठिकाने से 5 बाइक और बरामद की है।
विज्ञापन
