फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP shamed, 93-year-old woman raped in Shahdol

MP News: मप्र शर्मसार, 93 साल की महिला से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया और ले गया था जंगल में

Fri, 13 Jan 2023 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 09:55 PM IST
सार

शहडोल जिले में 93 साल की महिला से दुष्कर्म करने की घटना हुई है। बुजुर्ग महिला किसी रिश्तेदार के यहां गई थी, तभी बदमाश ने उन्हें लिफ्ट दी और जंगल में ले जाकर कुकर्म किया। 

विज्ञापन
MP shamed, 93-year-old woman raped in Shahdol
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 93 साल की महिला से दुष्कर्म करने की घटना हुई है। बुजुर्ग महिला किसी रिश्तेदार के यहां गई थी, तभी बदमाश ने उन्हें लिफ्ट दी और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। राहगीर ने वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहडोल कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि लगभग 93 साल की बुजुर्ग महिला गुरुवार रात को शहडोल रेलवे स्टेशन पर आई थी और रात में शहडोल रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई। उसे जुगवारी के लिए अपने रिश्तेदार के यहां जाना था। वह अगली सुबह ऑटो करके निकली और जुगवारी से पहले एक तिराहे के पास ऑटो से उतर गई और वहीं किसी का इंतजार कर रही थी। वहां से गुजर रहे एक बदमाश ने पहले बुजुर्ग महिला को लिफ्ट का सहारा देने की बात कही फिर महिला को बैठाकर जंगल में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


दुबे ने बताया कि बुजुर्ग महिला बचाव के प्रयास में जख्मी हो गई। आरोपी महिला को जंगल में छोड़कर भाग गया। महिला की कराह सुनकर वहां से जा रहे एक व्यक्ति ने उसे पास के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति ने महिला के रिश्तेदारों को खबर की। कोतवाली पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक फिलहाल महिला की स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है और पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed