फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Seoni mob lynching: Digvijay Singh said why bulldozers are not running at the houses of the killers of tribals

मॉब लिचिंग मामला: दिग्विजय सिंह बोले- आदिवासियों के हत्यारों के घर पर क्यों नहीं चल रहा बुलडोजर

Thu, 05 May 2022 04:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 May 2022 04:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आदिवासी युवकों की हत्या के मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
MP Seoni mob lynching: Digvijay Singh said why bulldozers are not running at the houses of the killers of tribals
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आदिवासी युवकों की हत्या के मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि बरघाट जिला सिवनी में बजरंग दल के लोगों ने 2 निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर दी। मैं किसी भी अपराधी के घर बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए बुलडोजर चलाने के पक्ष में नहीं हूं। क्योंकि मैं इसे गैर कानूनी मानता हूं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि फिर भी जानना चाहता हूं कि इन आदिवासियों की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है? यह भेदभाव क्यों हो रहा है? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्षता से काम करने ईश्वर की शपथ ली है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने बुरहानपुर की 2 मई की घटना को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता का हवाला देकर एक ट्वीट किया कि बुरहानपुर जिले में बजरंग दल का पदाधिकारी सतीश, हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने के आरोप में गिरफ्तार होता है, लेकिन उसके घर पर बुलडोजर नहीं चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें सिवनी में गौमांस की तस्करी की आशंका में तीन आदिवासियों को लाठियों से पीटने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंगलवार को सिवनी में गौमांस की तस्करी के शक में कुछ युवकों ने तीन आदिवासियों को पीटा था, इस दौरान दो आदिवासियों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस को मौके से लगभग 12 किलो मांस मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed