फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp samwad 2025 cm mohan yadav says son cried many times out of emotion

MP Samwad 2025: 'कई बार भावुक होकर रो चुका है बेटा', जानें क्यों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही ये बात

Thu, 26 Jun 2025 11:50 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

MP Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पारिवारिक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे बेटे की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने उसे पारिवारिक जिम्मेदारियों में शामिल किया।
 

विज्ञापन
mp samwad 2025 cm mohan yadav says son cried many times out of emotion
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'अमर उजाला संवाद' में अपने पारिवारिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, "जब मैं भोपाल आया था, तब मेरे दो बच्चे यहीं पढ़ाई कर रहे थे। मेरी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटे की शादी होने वाली थी। उसी समय बेटे की पढ़ाई भी पूरी हो गई थी। मैंने उसे जिम्मेदारियां समझाईं और कामकाज की जानकारी दी।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, "छात्र राजनीति के समय हम पोहे की दुकान पर भी जाया करते थे।" उन्होंने आगे बताया, "शादी के बाद मैंने अपने बेटे से कहा कि अब तुम्हें सब संभालना है। अब वह सब कुछ संभाल रहा है। पिता के निधन के बाद अब वही परिवार और कामकाज देख रहा है। कई बार भावुक होकर रो भी चुका है, लेकिन जिम्मेदारी निभा रहा है।"
विज्ञापन


'50 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं'

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जो अगले दो साल में 50 नए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन कार्बाइड का कचरा पिछले 40 साल से पड़ा था, लेकिन कोई उसे हटाने को तैयार नहीं था। बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) पर भी कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  MP Samwad 2025: 'डल झील की तरह भोपाल झील में चलेंगे शिकारे', अमर उजाला संवाद में बोले सीएम मोहन यादव

सीएम ने आगे कहा कि जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत अब भोपाल झील में चलने वाली नावों (शिकारों) में लोग चंदेरी की साड़ियां भी खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति बड़ी है, इसलिए राज्य सरकार ने खुद की विमान सेवा शुरू की है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में पीएम एयर एंबुलेंस की भी शुरुआत की गई है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को तेज़ी से इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed