{"_id":"6488a78bb60733bcce00d346","slug":"mp-politics-vd-sharma-in-tiffin-meeting-says-will-form-government-by-getting-more-than-200-seats-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: टिफिन बैठक में शामिल हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कहा- 200 से अधिक सीटें लाकर सरकार बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: टिफिन बैठक में शामिल हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कहा- 200 से अधिक सीटें लाकर सरकार बनाएंगे
Tue, 13 Jun 2023 10:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:59 PM IST
सार
मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को कटनी जिले में बीजेपी की तरफ से आयोजित टिफिन बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में मंगलवार को टिफिन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल हुए वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही 2023 के विधानसभा चुनाव में 200 के पार सीट लाने का दावा भी किया।
विज्ञापन
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी टिफिन बैठक का आयोजन करते हुए पुराने और नए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य कर रही है। इसमें शामिल होने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, पीएम मोदी के नौ साल पूरे होने पर हम सभी कार्यकर्ताओं जिन्होंने बीजेपी को जमीन से जोड़े रखा है, उनके साथ टिफिन बैठक की है। जहां आगामी चुनाव को लेकर चर्चाएं भी हुईं। सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों से आए टिफिन को मिलाकर एक दूसरे के साथ बैठकर खाया और कहा बीजेपी एक परिवार है और एक साथ मिलाकर खाने का अलग ही आनंद मिलता है।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने बताया कि आने वाली 20 से 30 जून तक लोगों के घर-घर जाकर महासंपर्क अभियान चलाने की भी चर्चा हुई। वहीं, कांग्रेस के 150 सीट लाने के दावे पर वीडी शर्मा ने कहा, उनका तो पता नहीं लेकिन बीजेपी 200 के पास लाकर सरकार बनाएगी। प्रियंका गांधी के सवालों पर वीडी शर्मा ने कहा, प्रियंका गांधी जब अमेठी गई थीं, उनके भाई राहुल विंडअप होकर चले गए। गुजरात में जमानत जब्त हो गई। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेस्तनाबूत हो गई, अब मध्यप्रदेश में भी भ्रम दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश बीजेपी का गढ़ है। यहां बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करता है और आगामी चुनाव 2023-24 में हम इतिहास बनाएंगे। फिलहाल, दोनों ही पार्टी बड़ी जीत का दावा कर रही है। ऐसे में देखना ये है कि जनता का आशीर्वाद किसके साथ जाता है।
