{"_id":"646381f1c78bcd088b0c3c88","slug":"mp-politics-leader-of-opposition-govind-singh-says-ganga-of-corruption-flows-from-shyamlahil-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- भ्रष्टाचार की गंगा श्यामला हिल्स से बहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- भ्रष्टाचार की गंगा श्यामला हिल्स से बहती है
Tue, 16 May 2023 06:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 May 2023 06:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा, भ्रष्टाचार की गंगा श्यामला हिल्स से ही बहती है। पूरे प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार है। प्रदेश में हुई फार्मेसी काउंसिल में जमकर भष्ट्राचार किया गया, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने फॉर्मेसी काउंसिल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के द्वारा किये गए मनमानी ढंग से सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया है। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान बीजेपी को जमकर कोसा।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार हो गई है। तीन सदस्य अपने चहेतों को रख लिए और खुद अध्यक्ष बन गए। वहीं, फर्जी ढंग से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस बांटकर करोड़ों रुपयों का घोटाला किया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर टिकट की मांग करने वाले नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की। वहीं, उमरिया नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने करीब दो करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा विधायक शिवनारायण सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
