फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Daughter-in-law of former governor Ramnaresh resigns from BJP, accuses party of cheating women

MP Politics: पूर्व राज्यपाल रामनरेश की बहू ने दिया भाजपा से इस्तीफा, पार्टी पर लगाया महिलाओं को ठगने का आरोप

Mon, 21 Aug 2023 09:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 09:58 PM IST
सार

MP Politics: मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की बहू और निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। रोशनी 24 अगस्त को कांग्रेस का दामन थामने वाली हैं।

विज्ञापन
MP Politics: Daughter-in-law of former governor Ramnaresh resigns from BJP, accuses party of cheating women
पूर्व राज्यपाल रामनरेश की बहू रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक और दल बदलने के दौर के बीच एक और बड़ी खबर आई है। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की बहू और निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। रोशनी ने भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व से दुखी होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में काफी कुछ लिखा है। साथ ही वीडियो भी जारी किया है। रोशनी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


बता दें, भाजपा से इस्तीफा देने के पीछे अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोशनी यादव ने भाजपा पर महिलाओं को ठगने का आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि जनता केंद्र और राज्य सरकार दोनों से नाराज है। जिस दल से जनता खुश नहीं है, उस दल में रहकर जनता की सेवा कैसे हो सकती है। बता दें, रोशनी निवाड़ी सीट से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रही हैं। वे 24 अगस्त को कांग्रेस का दामन थामने वाली हैं। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ रोशनी यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
विज्ञापन

MP Politics: Daughter-in-law of former governor Ramnaresh resigns from BJP, accuses party of cheating women
कमलनाथ के साथ रोशनी यादव की तस्वीर वायरल हुई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में रोशनी यादव ने बहुत कुछ लिखा है। उन्होंने लिखा है कि बहुत दुखी मन से आहत होकर में भाजपा की सदस्यता त्याग रही हूं। मेरे राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे भाजपा में रहते मिले, जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगी लेकिन गत कुछ वर्षो से शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के प्रति निराशा, नीति और नेतृत्व में उदासीनता, महिलाओं के प्रति दिखावटी योजना एवं उनके प्रति बढ़ते अत्याचार को देखकर मैं आहत हूं। भाजपा की सदस्य होकर रोजाना जनता से उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के सवालों का उत्तर देने में असमर्थ हूं। कार्यकर्ता केंद्रित दल अब नेता केन्द्रित है। जनता का ना प्रदेश सरकार में विश्वास है ना केंद्र सरकार पर। जिस दल से जनता खुश नहीं है उस दल में रहकर सेवा नहीं किया जा सकता है। भाजपा सरकार में भाजपा संगठन के ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उनके साथ द्वैत व्यवहार के चलते प्रदेश में भाजपा की लगातार छवि खराब हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता जब भी संगठन के उच्च अधिकारियों से या सरकार के मंत्रियों और नेताओं से अपनी समस्या साझा करते हैं, तो मंत्री और नेता तथा पदाधिकारी निराकरण को दूर उनकी बात तक नहीं सुनते। कार्यकर्ताओं की इस स्तर की उपेक्षा से मैं आहत हूं। निवाड़ी जिले की जनता लगातार भाजपा शासन में स्वयं को पीड़ित महसूस कर रही है। चूंकि जनता की पीड़ा मेरी अपनी भी पीड़ा है। इसलिए नेतृत्व को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं जिला उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप रही हूं।



पहले भी लग चुकी कांग्रेस में जाने की अटकलें
बता दें कि कुछ दिनों पहले रोशनी यादव और कमलनाथ की तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद चर्चा थी कि रोशनी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं, पर रोशनी ने खुद ही इन खबरों का खंडन किया था। फोटो पर उनका कहना था कि कमलनाथ और शिवराज दोनों मेरे पितातुल्य हैं। दोनों से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। वहीं रोशनी ने पार्टी द्वारा टिकट नहीं देने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात भी कही थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed