फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Chhaya More left Congress and joined BJP, took party membership in the presence of CM Shivraj

MP Politics: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं छाया मोरे,  सीएम शिवराज की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Mon, 14 Aug 2023 07:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 07:50 AM IST
सार

MP Politics: खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा से 2018 में कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव की करीबी नेत्री छाया मोरे ने कांग्रेस का साथ छोड़कर रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन
MP Politics: Chhaya More left Congress and joined BJP, took party membership in the presence of CM Shivraj
भाजपा में शामिल हुईं छाया मोरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा से अरुण यादव की समर्थक रहीं कांग्रेस नेत्री छाया मोरे ने अपने समर्थकों संग भोपाल के एक कार्यक्रम में भाजपा का दामन थाम लिया। छाया मोरे रविवार को अपने समर्थकों के साथ वाहनों का काफिला लेकर भोपाल पहुंची थीं, जिसके बाद देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली। बता दें, 2018 में छाया मोरे ने पंधाना विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था हालांकि वे बीजेपी के राम दांगोरे के सामने चुनाव हार गयीं थीं। छाया के सामने भाजपा के उम्मीदवार के साथ ही कांग्रेस की बागी उम्मीदवार भी खड़ी हुई थीं। जिसे कांग्रेस ने उस समय निष्काषित भी कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से बागी उम्मीदवार की सदस्य्ता को बहाल कर उसे संगठन में जगह दी थी। इसी नाराजगी के चलते छाया मोरे ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि छाया मोरे के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उल्टे कांग्रेस ने ये भी आरोप लगा दिया कि बीजेपी कांग्रेस के लोगों को प्रलोभन देकर या डरा कर बीजेपी की सदस्यता दिला रही है। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस एक समुंदर है। जो डर गए या दबाव में आ गए वे ही कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। किसी के जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस के पास इससे अच्छे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मौजूद हैं। बीजेपी को आने वाले समय में अपनी हार दिख रही है, इसलिए वह कहीं हमारे नेताओं पर एफआईआर तो कहीं हमारे नेताओं को तोड़ने का प्रयास कर रही है। अजय ओझा ने कहा कि छाया मोरे बहुत अच्छी नेत्री थीं। हमने प्रयास किया कि वो इस प्रकार का कोई निर्णय ना लें। परसों मेरी उनसे बड़ी विस्तृत चर्चा हुई थी, मैंने उनको बताया भी कि आपको पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। आपको पार्टी ने एक बार टिकट दिया है, पीसीसी डेलीगेट बनाया, आपकी बात सुनी जाती है पार्टी में। आप ऐसा निर्णय ना लें। जिला अध्यक्ष ओझा ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि वो ज्यादा प्रभाव में रहीं हैं दूसरों के, लोगों ने उनको ऐसा मेंटली तैयार कर दिया। वैसे वो सरल स्वभाव की भी हैं, लोगों की बातों में आ जाती हैं। तो ये उनको बरगला के या जैसे भी किया गया होगा। आज ये मालूम चला की कुछ 25 - 26 गाड़ियों में सौ-सवा सौ लोग उनके साथ जा रहे हैं, उसमें भी आधे बीजेपी के लोग हैं। हालांकि ये कोई बहुत बड़ा इश्यू हमारे लिए नहीं है। उनके जाने से हमको कोई फर्क पड़ रहा है। हमारे पास जमीनी स्तर के बहुत सारे कार्यकर्ता पंधाना विधानसभा में मौजूद हैं, और निश्चित तौर से हम लोग पंधाना विधान सभा जीत रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि, खंडवा जिले के पंधाना से कांग्रेस नेत्री छाया मोरे ने रविवार की देर शाम भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भाजपा में चली गई है। छाया मोरे कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता अरुण यादव के गुट की मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed