{"_id":"624ad63697e0d37eb813d188","slug":"mp-police-is-also-amazing-burhanpur-police-arrested-a-thief-from-pratapgarh-reached-prayagraj-to-wash-off-sins-now-got-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP पुलिस गजब है: बुरहानपुर पुलिस ने प्रतापगढ़ से चोर को पकड़ा, पाप धुलाने पहुंच गए प्रयागराज, अब मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP पुलिस गजब है: बुरहानपुर पुलिस ने प्रतापगढ़ से चोर को पकड़ा, पाप धुलाने पहुंच गए प्रयागराज, अब मिला नोटिस
Mon, 04 Apr 2022 05:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बुरहानपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की बुरहानपुर पुलिस का एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिस पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
संगम तट पर आरोपी के साथ पुलिसकर्मी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बुरहानपुर जिला पुलिस को एसपी ने एक चोर को गिरफ्तारी के बाद गंगा स्नान कराने और पूजा पाठ कराने के मामले में नोटिस जारी किया है। दरअसल बुरहानपुर जिला पुलिस की एक टीम 16 फरवरी को आरोपी की तलाश में प्रतापगढ़ गई थी। टीम में सब इंस्पेक्टर केशव पाटिल और आरक्षकों के साथ बुरहानपुर की लालबाग थाने की पुलिस शामिल थी। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर वापस मध्य प्रदेश आने का बजाय प्रयागराज में गंगा स्नान करने चली गई। इसी मामले पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रयागराज के संगम तट पर जब लोगों ने पुलिस के साथ हथकड़ी में कैद आरोपी को गंगा स्नान करते देखा तो लोग आवाक रह गए और इस अजब-गजब नजारे को कैमरे में कैद करने लगे, जिस पर पुलिसकर्मियों ने लोगों को फोटो और वीडियो बनाने से मना कर दिया।
सबके पाप कट जाएंगे इसलिए किया गंगा स्नान
मामले पर पुलिसकर्मियों का कहना है कि प्रतापगढ़ गए थे, दिन शुभ है ये सोचकर हम गंगा स्नान करने आ गए। इससे सबके पाप कट जाएंगे। वहीं, उनका कहना था कि चोर को कहीं छोड़ा नहीं जा सकता था, इसलिए उसे भी साथ ले गए थे। मामले पर बुरहानपुर एसपी राहुल लोढ़ा ने पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने की बात कही है। एसपी का कहना है कि जब भी कोई टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए बाहर जाती है तो उसे गिरफ्तारी के बाद सीधे थाने पहुंचना चाहिए। अब यदि कोई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के अलावा दूसरा काम कर रहा है तो उससे जवाब तलब किया जाएगा।