फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp Panchayat Chunav: Former minister Kusmaria's daughter-in-law was elected unopposed on Sakor Panchayat

Mp Panchayat Chunav: पूर्व कृषि मंत्री कुसमरिया की बहू सकोर पंचायत से निर्विरोध सरपंच, विरोध में किसी ने भरा ही नहीं पर्चा

Wed, 08 Jun 2022 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

हटा ब्लॉक में आने वाली 57 ग्राम पंचायतों की नामांकन फॉर्म की समीक्षा बुधवार को की गई। जिसमें 3 पंचायत काठी, नयागांव और सकोर ऐसी हैं जहां पर सरपंच पद के लिए केवल एक-एक नामांकन सामने आया है।

विज्ञापन
Mp Panchayat Chunav: Former minister Kusmaria's daughter-in-law was elected unopposed on Sakor Panchayat
पूर्व कृषि मंत्री कुसमरिया की बहू सकोर पंचायत से निर्विरोध सरपंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक की सकोर ग्राम पंचायत से ममता रानी कुसमरिया निर्विरोध चुनी गई हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया की बहू हैं। साथ ही यहां की सभी महिला पंच निर्विरोध चुनी गई हैं।
विज्ञापन

 
हटा जनपद सीईओ वरतेस जैन ने बताया कि हटा ब्लॉक में आने वाली 57 ग्राम पंचायतों की नामांकन फॉर्म की समीक्षा बुधवार को की गई। जिसमें 3 पंचायत काठी, नयागांव और सकोर ऐसी हैं जहां पर सरपंच पद के लिए केवल एक-एक नामांकन सामने आया है। इसके अलावा सकोर पंचायत में सभी महिला पंच भी निर्विरोध हैं, क्योंकि उनके पंच के लिए भी केवल एक-एक नामांकन सामने आया है। हालांकि अभी प्रशासनिक घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

 
सकोर ग्राम पंचायत के निर्विरोध होने पर पूर्व मंत्री डॉक्टर कुसमरिया काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े पदों पर रहे, लेकिन हमेशा उनके मन में एक टीस रही कि अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर पाए। परिस्थितियां बनती बदलती रहीं और इस बार तय किया पंचायत निर्विरोध हो जाए, जिससे आपसी बैर भी नहीं होगा और गांव का विकास भी होगा। पंचायत के लोगों की सहमति से उनकी बहू को निर्विरोध चुन लिया। इतना ही नहीं गांव की सभी महिलाएं पंच हैं उन्हें भी निर्विरोध चुना गया है। उन्होंने कहा महिलाओं में काफी क्षमता होती है और ये एक मौका है उन्हें अपनी क्षमता का परिचय देने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed