फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Election of President-Vice President of 170 Janpad Panchayat tomorrow, Congress-BJP manip

MP Panchayat Chunav: 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज, कांग्रेस-बीजेपी कर रही जोड़-तोड़

Wed, 27 Jul 2022 10:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Jul 2022 10:06 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव दो चरणों में 27 और 28 जुलाई को होगा। 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। पहले चरण में बुधवार को 170 जनपद पंचायतों में चुनाव होगा। चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं। इस वजह से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने समर्थकों को अध्यक्ष पद पर बिठाने के लिए जोड-तोड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Election of President-Vice President of 170 Janpad Panchayat tomorrow, Congress-BJP manip
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव दो चरणों में 27 और 28 जुलाई को होगा। 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। पहले चरण में बुधवार को 170 जनपद पंचायतों में चुनाव होगा। चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं। इस वजह से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने समर्थकों को अध्यक्ष पद पर बिठाने के लिए जोड-तोड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
प्रदेश की 313 जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 27 से 28 जुलाई को होगा। 29 जुलाई को 52 जिला पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही अपने समर्थकों के पाला बदलने का डर है। इसके लिए दोनों ही दलों ने अपने समर्थकों की बाड़ेबंदी कर दी है। इसके लिए अपने-अपने समर्थकों को दूसरे राज्य भेजने से लेकर अज्ञातवास तक में रखा गया है। अब चुनाव की तारीख पर निर्वाचित सदस्य वापस आएंगे। भोपाल की बैरसिया जनपद पंचायत में 25 सदस्य है। इसमें भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रही है। भाजपा अपने 18 समर्थक होने का दावा कर रही है। इनमें से 13 को जिले से बाहर भेज दिया गया है। फंदा में भी अध्यक्ष पद को लेकर टक्कर है। दोनों ही दलों ने अपने-अपने समर्थकों को बाहर भेज दिया है, जो चुनाव के समय ही सामने आएंगे।
विज्ञापन

 
विधायकों-मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
बीजेपी ने अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाने की जिम्मदेारी विधायकों से लेकर मंत्रियों तक को सौंपी है। कांग्रेस ने भी विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियों को अपने अधिक से अधिक समर्थकों को अध्यक्ष पद पर बिठाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
170 जनपद पंचायतों में चुनाव आज
170 जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा। मतपत्र के माध्यम से पहले अध्यक्ष और फिर उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी को नामांकन फार्म जमा करना होगा। इसका निरीक्षण पीठासीन अधिकारी करेंगे। फिर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर वाले मतपत्र सदस्यों को वितरित किए जाएंगे। इसमें प्रत्याशी के नाम के आगे सील लगानी होगी। मतदान के बाद ही मतगणना होगी। मतपत्र बराबर होने पर लॉटरी से चुनाव होगा।

यहां पहले चरण में चुनाव 
  • भोपाल- फंदा, राजगढ़- राजगढ़, जीरापुर, ब्यावरा
  • रायसेन- सिलवानी, बाड़ी, उदयपुरा, गैरतगंज 
  • सीहोर- सीहोर, नसरूल्लागंज, इछावर 
  • विदिशा- बासौदा, विदिशा, सिरोंज, नटरेन
  • इंदौर- इंदौर, महू
  • खरगोन- भगवानपुरा, झिरन्या, सेगांव, महेश्वर, बड़वाह
  • खण्डवा- खण्डवा, हरसूद, किल्लोद, खालवा
  • धार- निसरपुर, कुक्षी, बाग, डही, बदनावर, गंधवानी, उमरबन
  • झाबुआ- पेटलावद, थांदला, झाबुआ
  • बुरहानपुर- बुरहानपुर
  • अलीराजपुर- भावरा, कटिठवाड़ा, अलीराजपुर
  • बड़वानी- सेंधवा, पानसेमल, ठीकरी, राजपुर
  • ग्वालियर- मुरार, भितरवार
  • गुना- गुना, बमोरी, राघौगढ़
  • शिवपुरी- खनियाधाना, बदरवास, पिछोर, नरवर
  • अशोनगर- अशोकनगर, ईसागढ़
  • दतिया- दतिया, सेवड़ा
  • जबलपुर- सिहोरा, जबलपुर, मझौली, पाटन
  • छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरबाड़ा, परासिया, बिछुआ
  • सिवनी- सिवनी, बरघाट, तखनादौर, घंसौर
  • बालाघाट- बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी, लांजी
  • मण्डला- बिछिया, मवई, नैनपुर, घुघरी, मोहगांव
  • डिण्डौरी- शाहपुरा, मेहदवानी, डिण्डौरी, अमरपुर
  • नरसिंहपुर-नरसिंहपुर, चावरपाठा, करेली
  • कटनी- विजयराघवगड़, ढीमरखेड़ा, बड़वारा
  • उज्जैन- बड़नगर, उज्जैन, खाचरौद
  • नीमच- नीमच, जावद
  • रतलाम- आलोट, सैलाना, बाजना
  • शाजापुर- शजापुर, मोमन बड़ौदिया
  • आगरमालवा- बड़ौद, आगर
  • मंदसौर- मंदसौर, सीतामऊ, भानपुरा
  • देवास- कन्नौद, बागली, देवास
  • सागर- सागर, रहेली, केसली, मालथौन,  देवरी
  • छतरपुर- छतरपुर, राजनगर, बड़ामलहरा, बकस्वाहा
  • दमोह- दमोह, पथरिया, जवेरा, हटा
  • टीकमगढ़- बददेवगढ़, टीकमगढ़
  • निवाड़ी- निवाड़ी
  • पन्ना- पन्ना, अजयगढ़, गुन्नौर
  • रीवा- हनुमना, मऊगंज, नईगढ़ी, रीवा, रायपुर कर्चुलियान
  • सिंगरौली- बैढ़न, देवसर
  • सीधी- सिहावल, कुसमी, रामपुर, मझगवा, सुहावल, उचहेरा, नागौद
  • नर्मदापुरम- सोहागपुर, केसला, सिवनी मालवा, पिपरियां
  • बैतूल- बैतूल, आमला, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, मुलताई
  • हरदा- हरदा, टिमरनी
  • शहडोल- सोहागपुर, ब्यौहरी, जयसिंह नगर
  • उमरिया- उमरिया, मानपुर
  • अनूपपुर- पुष्पराजगढ़, जैतपुरी
  • भिण्ड- महोना, लहार, अटेर
  • श्योपुर- श्योपुरकलां, कराहल
  • मुरैना- अम्बाह, पोरसा, मुरैना, जौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed