फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Woman stabbed herself with a sword in Ashta, lost her life in a dispute between husband and wife

MP News: महिला ने खुद को तलवार घोंपकर दी जान, पेट से निकल आईं आंतें; बेटी के सामने हुई यह भयानक घटना

Sun, 15 Dec 2024 11:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आष्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आष्टा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

Ashta News: आष्टा में शराब पीने के बाद एक महिला ने ‘मैं अब जीना नहीं चाहती’ कहते हुए अपने पेट में तलवार घोंप कर आत्महत्या कर ली। तलवार के हमले से महिला के पेट से आंतें निकल आईं और यह भयावह घटना मृतका की युवा बेटी के सामने ही घटी।

विज्ञापन
MP News: Woman stabbed herself with a sword in Ashta, lost her life in a dispute between husband and wife
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आष्टा ब्लॉक के जावर थाना क्षेत्र के चामसी गांव में शनिवार देर रात एक महिला ने खुद को तलवार मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच का विवाद था। तलवार के हमले से महिला का पेट पूरी तरह से चीर गया था और उसकी आंतें तक बाहर निकल आई थीं। इस घातक घटना के समय महिला की 19 वर्षीय बेटी भी मौजूद थी।

विज्ञापन

 
पेट से निकल आईं आंतें
पुलिस के अनुसार, पूजा (36) और उसके पति अजब सिंह पारदी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच तकरार हुई, जिसके बाद पूजा ने शराब का सेवन किया। फिर ‘मैं अब जीना नहीं चाहती’ कहते हुए अपने पेट में तलवार घोंप ली। यह घटना उस समय हुई, जब पूजा की 19 वर्षीय बेटी उसके पास ही मौजूद थी। तलवार के हमले से महिला का पेट बुरी तरह से कट गया था और उसकी आंते तक बाहर आ गई थीं। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस की कार्रवाई और प्रारंभिक जांच
सूचना मिलने के बाद, जावर थाना पुलिस तुरंत चामसी गांव पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आष्टा अस्पताल भेजा। पूछताछ के दौरान मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने खुद को तलवार से मारा और यह कोई हादसा नहीं था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पति-पत्नी के विवाद में हुई यह घटना
एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि चामसी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद था, जिसके कारण महिला ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि महिला शराब का सेवन करती थी, यह घटना उसी तनावपूर्ण स्थिति का परिणाम है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, महिला की मौत के बाद उनके परिवार में गहरा मातम पसर गया है। मृतका की तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार इस अप्रत्याशित घटना से शोक में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed