{"_id":"650b37ffb917d8630b0e75cc","slug":"mp-news-whoever-opposes-sanatan-dharma-will-be-annihilated-rambhadracharya-again-attacks-stalin-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'जो सनातन धर्म का विरोध करेगा उसका सर्वनाश हो जाएगा', रामभद्राचार्य ने स्टालिन पर फिर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'जो सनातन धर्म का विरोध करेगा उसका सर्वनाश हो जाएगा', रामभद्राचार्य ने स्टालिन पर फिर किया हमला
Wed, 20 Sep 2023 11:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 11:50 PM IST
सार
कथा वाचक स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को बीमारी बताया है उसका मिटिया मेट हो जाएगा, उन्होंने कहा कि जो सनातन धर्म का विरोध करेगा उसका सर्वनाश हो जाएगा।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
विस्तार
छिंदवाड़ा की चौरई में राम कथा करने पहुंचे प्रख्यात कथा वाचक स्वामी रामभद्राचार्य ने सनातन धर्म पर दिए गए स्टालिन के विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को बीमारी बताया है उसका मिटिया मेट हो जाएगा, उन्होंने कहा कि जो सनातन धर्म का विरोध करेगा उसका सर्वनाश हो जाएगा।
स्वामी रामभद्राचार्य ने स्टालिन के बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज कसा। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं कमलनाथ जी को बहुत प्रेम करता हूं भी हनुमान भक्त थे पर एक बार बोल दिया होता इन्होंने मुझे बहुत संतोष होता। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मुझे दुख हुआ इस बात का। मुझे पीड़ा हुई कि एक बात बोल दिया होता कि उदयनिधि को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था तो मुझे बहुत संतोष होता।
अगले चुनाव को बताया धर्म अधर्म की लड़ाई
स्वामी रामभद्राचार्य ने आने वाले चुनाव को धर्म अधर्म की लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला जो चुनाव है वह एनडीए और इंडिया गठबंधन का नहीं है मोदी और सोनिया गांधी का नहीं है। यह चुनाव कमलनाथ और शिवराज का भी नहीं है, अगला चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई है।
विज्ञापन
धारा 370 हटाकर मोदी ने कर दिया कमाल
स्वामी रामभद्राचार्य ने छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक ऐसा समय था जब कोई नहीं सोचता था कि कश्मीर से धारा 370 हट पाएगी, विदेश जाना सरल था लेकिन कश्मीर जाना काफी कठिन था। प्रधानमंत्री मोदी को जनता का आशीर्वाद मिला और यह संभव हो गया।