फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Viroday Samman presented to families of martyrs in Khajuraho

MP News: खजुराहो में शहीदों के परिजनों को 'वीरोदय सम्मान', गीतकार मनोज मुंतशिर ने बांधा समा

Thu, 26 Jan 2023 09:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 26 Jan 2023 09:01 PM IST
सार

गीतकार मनोज मुंतशिर ने मंच से शहीदों की याद में कई ओजस्वी कविताएं पढ़ीं। उन्होंने कहा कि शहीदों का कर्ज कोई नहीं उतार सकता शहीद का सम्मान एक दिन नहीं, हर दिन होना चाहिए। एक शहीद की मां अपने बेटे पर गर्व करती है तो वैसे ही हर भारतवासी को शहीद और उसके परिवार पर गर्व करना चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Viroday Samman presented to families of martyrs in Khajuraho
कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान - फोटो : video grab

विस्तार

श्रवणोदय तीर्थ खजुराहो में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 'विरोदय सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। जहां आचार्य श्री विद्यासागर के शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में 30 से ज्यादा शहीद सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। 

विज्ञापन


देश प्रेम और भारतीयता का अलख जगाने के लिए मुनि श्री विनम्र सागर महाराज ने लोगों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा जब हम अपनी भारतीयता को समझेंगे। उन्होंने विदेशी वस्तुओं का त्याग और बहिष्कार करने के लिए मंच से आह्वान किया। 
विज्ञापन


सैनिक परिवारों के सदस्य भावुक हुए
उन्होंने अपने देश के खान-पान पहनावा के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। हमारे देश को बचाने के लिए वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों के परिवारों को हर हाल में सम्मानित और संरक्षण देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहीदों और उनके परिवारों का कर्ज हमें मिलकर चुकाना है। समारोह में कई सैनिक और शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्य सम्मानित हुए और सम्मान के समय भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों का कर्ज कोई नहीं उतार सकता : मुंतशिर
गीतकार मनोज मुंतशिर ने मंच से शहीदों की याद में कई ओजस्वी कविताएं पढ़ीं। उन्होंने कहा कि शहीदों का कर्ज कोई नहीं उतार सकता शहीद का सम्मान एक दिन नहीं, हर दिन होना चाहिए। एक शहीद की मां अपने बेटे पर गर्व करती है तो वैसे ही हर भारतवासी को शहीद और उसके परिवार पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने अपनी पंक्तियों में मां, मिट्टी, पिता और शहीद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इनके जैसा दुनिया में कोई दूसरा हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed