फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Vehicles of Scindia's convoy collided with each other in Shivpuri, no casualties

MP News: शिवपुरी में सिंधिया के काफिले के वाहन आपस में टकराए, नेशनल हाईवे 27 पर हुई घटना; कोई हताहत नहीं

Fri, 30 Jun 2023 02:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 जून को अशोकनगर पहुंचे। जहां उनके पहुंचने से पूर्व ही शिवपुरी जिले में स्थित नेशनल हाईवे क्रमांक 27 पर उनके काफिले में मौजूद वाहन आपस मे टकरा गए। इससे उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
MP News: Vehicles of Scindia's convoy collided with each other in Shivpuri, no casualties
Jyotiraditya Scindia - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर जिले में पहुंचे। अशोकनगर में प्रवेश से पहले एनएच 27 के हाईवे पर सिंधिया के काफिले के दो वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 जून को अशोकनगर पहुंचे। जहां उनके पहुंचने से पूर्व ही शिवपुरी जिले में स्थित नेशनल हाईवे क्रमांक 27 पर उनके काफिले में मौजूद वाहन आपस मे टकरा गए। इससे उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उक्त हादसे के बाद सभी सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात्रि 11 बजे के लगभग उनका काफिला दिनारा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। डाकबंगला पर उनके स्वागत के लिए खड़े हुए समर्थकों के लिए उनका काफिला रुका इसी बीच एक इनोवा वाहन ने फॉलो वाहन को पीछे से टक्कर मार दी और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और कुछ देर बाद काफिला चंदेरी के लिए रवाना हो गया और शुक्रवार की सुबह सिंधिया अशोकनगर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed