फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: VD Sharma's clarification on Muralidhar Rao's statement, update news

MP News: मुरलीधर राव के बयान पर वीडी शर्मा की सफाई, बोले विभीषण भी राम भक्त थे, इसमें क्या बुराई

Sat, 19 Nov 2022 07:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Nov 2022 07:02 PM IST
सार

गुना के कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थक बीजेपी के मंत्रियों को विभीषण बताया । कार्यक्रम के दौरान मंच पर दोनों मंत्री भी उपस्थित थे। इसको लेकर कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों पर तंज कसा।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma's clarification on Muralidhar Rao's statement, update news
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की सियासत में 'विभीषण' पर सियासत गरमाई हुई है।  बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव कांग्रेस को घेरने दिए बयान में खुद फंसते दिख रहे है। अब उनके बयान पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सफाई दी है। शर्मा ने कहा कि विभीषण भी राम भक्त थे। इसमें क्या बुराई है।
विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया के सवाल पर कहा कि सब भगवान राम के भक्त हैं और भगवान राम के भक्त होने के नाते से ही उन्होंने कुछ कहा होगा। लेकिन मुझे उन्होंने किन शब्दों का प्रयोग किया मुझे पता नहीं है। शर्मा ने कहा कि विभीषण भी भगवान राम के भक्ते थे, सत्य के साथ थे। असत्य को पराजित करने वाले थे।
विज्ञापन


गुना के कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थक बीजेपी के मंत्रियों को विभीषण बताया । कार्यक्रम के दौरान मंच पर दोनों मंत्री भी उपस्थित थे। इसको लेकर कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों पर तंज कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शर्मा ने कहा कि विभीषण का आताताई प्रवृत्तियों को समाप्त करने का उनका संकल्प था, तो वो और महान थे। इसलिए इस दिशा में शब्दों का क्या प्रयोग किया गया मुझे पता नहीं है। कांग्रेस के पास तो कुछ है नहीं। उनके पास कुछ बचा नहीं है। मध्यप्रदेश को बचाने के लिए जिन लोगों ने काम किया है।  कांग्रेस औंधेमुंह गिरी, ध्वस्त हो गई तो वो क्या नहीं बोलेगें। वो झूठ छल कपट की राजनीति करते ही हैं। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed